Sunday, August 7, 2016

1984 novel in hindi



Winston Smith, Britain के Airstrip One इलाके में रहता था जो Britain   का वो हिस्सा था जो युद्ध, गृहयुद्ध तथा  क्रांति के बाद बचा हुआ था. वह मध्यवर्गीय पार्टी Outer Party  का सदस्य था. वह एक कमरे वाले apartment में रहता था तथा काली bread , सिंथेटिक खाद्य पदार्थ तथा Victory ब्रांड Gin का इस्तेमाल करता था।

हर  बिल्डिंग में Telescreen , Microphones तथा Cameras लगे हुए थे   जिनसे Thought Police को सोचने का अपराध (thought  crime ) करने वालों का पता चलता था जो पार्टी को नुक्सान पहुंचा  सकते थे।
 बच्चों को प्रेरित किया जाता था कि वे ऐसे criminals के बारे  में पुलिस को बताये चाहे वे उनके parents ही क्यू न हों.

Winston, Ministry of Truth (Minitrue)  में  संपादक का काम करता था। उसका काम History  के  तथ्यों को Ministry के version   के अनुसार बदलना होता था जो हमेशा बदलता रहता था. मिटाये गए लोगों का  कभी अस्तित्व ही नहीं दिखाया जाता था। Original documents को memory hole नाम के स्थान पर जलाया जाता था.

 हालाँकि Winston अपने इस काम में अच्छा था फिर भी वह असली History से अभिभूत था और वह उसके बारे में और जानना चाहता था.


अपने फ्लैट पर लगी Telescreen से छुपकर वह पार्टी के और Big Brother जो पार्टी का  रहस्यमयी  leader था, के विरोध में एक journal  लिखने लगा।  यह एक ऐसा crime था जिसकी सजा मौत थी.

Julia, ministry में novel छापने वाली Machines की देख-रेख किया करती थी.  Winston उसे पसंद नहीं करता था. लेकिन एक दिन जूलिया ने नजर बचाते  हुए उसे नोट दिया जिस पर उसने लिखा  था कि वो उसे प्यार  करती है. दोनों का love affair शुरू हो गया।  धीरे धीरे Winston  को यह भी पता चला कि  उसकी तरह जूलिया भी पार्टी से नफरत करती है. शुरू में वे शहर के बाहर मिलते थे लेकिन  बाद में Antiques  shop के ऊपर किराये के एक कमरे में जहाँ कोई टेलीस्क्रीन नहीं लगी थी, में  मिलने लगे.

कुछ हफ़्तों बाद  O. Brien  जो Inner  Party का सदस्य था Winston से मिलने आया. Winston को लगता था की वो Brotherhood का एजेंट था. Brotherhood Outer party के  खिलाफ क्रांति करने वाला एक group था. 

Juliya और Winston उसके फ्लैट पर मिले तथा brotherhood के  सदस्य बन गए. एक हफ्ते बाद O.Brien  ने विंस्टन को एक किताब भेजी। The theory and practice of  oligarchial collectivism जिसे Inner Party के leader Emmanuel Goldstein ने लिखा था. किताब बताती थी कि हमेशा युद्ध  स्तिथि क्यों बनाये रखी जाती थी.  और इन slogans का असली अर्थ क्या था - War is  peace (युद्ध ही शांति है), freedom is slavery (आज़ादी तो गुलामी है ), ignorance is strength (अज्ञान शक्ति है ). किताब ये भी बताती थी की किस तरह लोगों को सही जानकारी देकर तानाशाही Party को उखाड़ा जा सकता है। 


लेकिन आश्चर्य पूर्ण रूप से thought police ने Winston और Juliya को उनके  rented room से अरेस्ट कर लिया. पूछताछ के लिए उन्हें Ministry of  Love को सौंप दिया गया. Charrington , rented room का मालिक तथा O.Brien, thought police के एजेंट निकले. वह thought police के sting operation  का हिस्सा थे जिसे suspected criminals को अरेस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 

O.Brien,  Winston को electric shock देकर  torture करने लगा। उसने Winston को बतया की वो खुद को इस दिमागी बीमारी तथा party के प्रति नफरत से ठीक कर सकता है. इसके लिए उसे अपनी perception को manipulate करना होगा. 
Winston ने O.Brien के कहे अनुसार सारे क्राइम admitt कर लिए लेकिन Juliya का नाम नहीं लिया।  उसने उसे Room 101  में आखिरी शिक्षा लेने भेजा  जो criminal के लिए किसी nightmare  जैसा था। 
वहां उसके चेहरे के ऊपर भूखे चूहों से भरा पिंजरा घोंप दिया गया और अंततः उसने Juliya का नाम ले  लिया। 

Oceania society में फिर से भेज दिए जाने के बाद Winston एक दिन पार्क में Juliya से मिला।  दोनों ने बताया कि कैसे उन्होंने एक दूसरे को धोखा दिया. 
बाद में Winston , Chestnut Tree Cafe, में अकेला बैठा था।  कुछ यादें आ रही थीं जिन्हें  वो झूठ मान रहा था. 
बाहर जबरदस्त celebration चल  रही थी. Oceania ने अफ्रीका में दुश्मन पर विजय प्राप्त कर ली थी. 

Winston को लगा की उसने Big Brother के प्रति अपनी अरुचि पर भी विजय पा ली है. 
और प्रशंसा सहित Big Brother के बड़े  portrait को प्यार से देखने लगा. 












Tuesday, August 2, 2016

Of mice and men in hindi

Great Depression के दौरान दो माइग्रेंट   मजदूर  California के Soledad शहर  की तरफ एक  plantation  में मजदूरी के लिए जा रहे था.
George Milton समझदार  लेकिन अनपढ़ था. और उसका साथी Lennie विशालकाय तथा बहुत शक्तिशाली लेकिन  मंदबुद्धि था. दोनों का एक ही सपना था - एक दिन  उनकी अपनी जमीन होगी जहाँ बाकी की ज़िन्दगी वो आराम से  व्यतीत  करेंगे. इस सपने के साथ ही Lennie का एक और भी शौक था  - खरगोश इत्यादि छोटे जानवरों को सहलाना लेकिन बहुत बार अनजाने में वो उन्हें मार बैठता था।

फिलहाल वो Weeds , California  में पुरानी नौकरी से भाग रहे थे।  क्योंकि Lennie पर  rape  का आरोप लगाया गया था. लेकिन आदत अनुसार उसने एक लड़की की मुलायम ड्रेस को सहलाना शुरू कर  दिया था.
Lennie की करतूतो  से जॉर्ज परेशान रहता था  फिर भी  दोनों की दोस्ती अटूट थी।  और जॉर्ज हमेशा लेनी को संकटों से  बचाता  था.

Ranch पर  नौकरी मिलने की बाद दोनों काम में जुट गए.  लेकिन ज़िन्दगी दुश्वार हो गयी जब मालिक का बेटा  Curley उनसे मिला. वो नाटा,  मोटा और गुस्सैल था तथा Napolean Complex से पीड़ित था. वो अपने से बड़ी height  के लोगों से नफरत करता था।  इसी कारण लेनिन अक्सर उसके गुस्से का पात्र  बन जाता था।

 इसके साथ ही Curley  की दिलफेंक पत्नी भी एक समस्या थी. 

इनके आलावा वो दोनों  Candy और Slim से भी मिले. Candy  दयालु स्वभाव का वृद्ध था  जिसका एक बाजू नहीं था।  उसका एक कुत्ता  भी था जिसे बुड्ढा होने की  वजह से मार  दिया गया था. Slim एक युवक था जो बेहद बुद्धिमान था जिसकी  कुत्तिया ने अभी अभी बच्चे दिए थे. उसने एक पिल्ला Lennie को और एक  Candy को दिया.

Ranch के मुश्किल जीवन में एक दिन आशा की किरण दिखी जो George और Lennie के सपने को पूरा कर  सकती थी. Candy ने उन्हें $350 देने की पेशकश की  इस शर्त के साथ कि  वो भी उनके साथ रहेगा. तीनो इस बात से राज़ी थे. लेकिन उनकी ख़ुशी ज्यादा दिन नहीं चली. एक दिन Curly ने Lennie को बहुत पीटा।  वो खून से लहूलुहान हो गया. George के कहने पर उसने  Curly की बाजू को मोड़ दिया तब जाकर वो  रुका.
इस से उन्हें एहसास हो गया कि अभी उनके सपने के बीच बहुत मुश्किलें आने वाली हैं।

एक दिन George कहीं गया हुआ था. Lennie वाड़े में गया और Crook से बात करने लगा. Crook Negro तथा कटु था. वह  पढ़ा लिखा था लेकिन काला होने की वजह से उसे अलग रखा जाता था तथा भेदभाव किया जाता था. Candy भी वहां आ गया और अपनी ज़मीन लेने वाले सपने के वारे  में बताने लगा. Crook  ने इसे असम्भव प्रयास बताया लेकिन ये भी पूछा कि  क्या वो भी वहां अपना बागीचा बना सकेगा.


तभी Curly की पत्नी वहां आ पहुंची और उनके साथ flirt करने लगी ज्यादातर Lennie के साथ. लेकिन उसका असली रूप सामने आया जब उसने उन सबको नीचा  दिखना शुर कर दिया. Crook को  नस्ल की वजह से अपमानित किया और कहा कि वो उसे कोड़े लगवा कर   रहेगी.

अगले दिन Lennie ने सहलाने के दौरान अपने  पिल्ले  को गलती से मार डाला. Curly की पत्नी वहां आयी और उसे दिल की बात बताने लगे कि  कैसे वो अकेला महसूस करती है और कैसे उसका movie स्टार बनने  का सपना अधूरा  रह गया. यही कारण था की वो मजदूरों से flirt किया करती थी. जब उसे पता चला कि  Lennie  को  मुलायम चीजें सहलाने की आदत है तो उसने उसे अपने बाल सहलाने को बोला. लेकिन वो Lennie की ताकत से डर गयी  और चीखने लगी. Lennie डर  गया और इसी दौरान गलती से  औरत की गर्दन टूट गयी और वो मर गयी. Lennie डरकर वहां से भाग गया।

जब  मजदूरों ने औरत का शव ढूँढा तो George को उसका सपना टूटता  नजर  आया।  उसे पता था की Lennie  कहाँ गया होगा. उसने उसे एक जगह  बताई  थी और कहा था कि  किसी मुसीबत के समय में वो वहां आ जाए.

Curly के आदमियों ने Lennie को ढूंढने के लिए दल बनाया। ढूंढने के बाद वो उसे कोड़े मार मार कर बेहद दर्दनाक मौत देने वाले थे.

George जल्दी से Lennie के छुपने की जगह गया और देखा Lennie वहीँ था।  उसने उसे अपने सपने वाली कहानी दुबारा सुनाई।  इसके बाद George ने Leenie के सिर के पीछे गोली मार कर  उसे कोड़ों वाली पीड़ादायक मौत से बचा लिया.

तभी Curley, Slim और Carlson  वहां पहुँच गए. केवल Slim ही  समझ पाया की George ने  Lennie  को दया वश मारा था तथा उसके हृदय में Lennie  के लिए कितना प्रेम था. उनकी दोस्ती तो अटूट थी.  Slim George को  सहानुभूति देता हुआ बाहर  ले गया.  Curly  और Carlson उनके मन की  हालत क्या समझते। 


Saturday, July 30, 2016

The old man and the sea - Ernest Hemmingway

Santiago एक बृद्ध मछुआरा था. 84   दिन हो गए थे लेकिन  वह एक भी मछली नहीं पकड़ पाया था.  सब लोग उसे मनहूस मानने लगे थे. यहाँ तक की उसके साथ Manolin नाम का लड़का जो मछली पकड़ना सिख रहा था
उसे भी मान बाप ने Santiago के  साथ मछली पकड़ने से मना कर  दिया था. और कहा था की वो सफल मछुआरों के साथ ही मछली  पकडे।  लेकिन  Manolin   हर रात Santiago की hut   में जाता , उसके मछली पकड़ने के यंत्रों को सम्भाल कर  रखता, उसके लिए खाना  बनाने में मदद करता और अमेरिकन बेसबाल तथा अपने चेहेते  खिलाडी Joe  Dimaggio    के बारे  में  बातें करता.

Santiago  Manolin को बताता है की  अगले दिन वो Cuba के उत्तर  में  Florida की खाडी में  बहुत आगे तक जायेगा और उसे पूर्ण विश्वास  था की उसका बुरा वक़्त ख़त्म होने वाला था.

अपने दुर्भाग्य काल के 85th  दिन Santiago अपनी नौका को Cuba के समंदर में ले गया, जाल बिछाया  और दोपहर तक एक Marlin प्रजाति की मछली उसमे फंस गयी।

परंतु वो मर्लिन को नौका की तरफ नहीं खींच सका  और उन दोनों  में  एक संघर्ष  शुरू  हो गया.
इसी तरह दो दिन और दो रातें बीत गयी. पीड़ा औ र थकान के बाबजूद सेंटिआगो मर्लिन को सराहने लगा था. वो उसे अपना  भाई बुलाने लगा.

तीसरे दिन Marlin नौका के चक्कर काटने लगी।  सेंटिआगो बहुत थक चुका  था. यहाँ तक की Delirium से पीड़ित हो  चुका  था. उसी हालत में  उसने पूरी शक्ति से Marlin  को नौका की तरफ खींचा और हार्पून से वार कर  दिया।  उसने मछली को नौका के किनारे बाँधा  और घर की ओर  चल दिया. वो सोचने लगा कि  इतनी  बड़ी मछली कितने   में बिकेगी  और कितने लोग उसे  खा पाएंगे.

लेकिन रास्ते मैं शार्क मछलियाँ   मर्लिन के  खून से आकर्षित हो उसका पीछा करने लगी. सेंटिआगो ने हार्पून से  एक Maako  शार्क को मार डाला. लेकिन इसी दौरान हार्पून खो बैठा. उसने अपने चाकू को पतवार के आगे बांधकर नया  हार्पून बना लिया  ताकि बाकी Sharks को भगा सके. इस तरह उसने पांच शार्क्स को मार डाला और बाकी को भगा दिया।  लेकिन Sharks  आती रहीं और आधी रात तक वो मर्लिन को सारा खा गईं. केवल Skeleton ,  head और tail बचे थे.

सेंटिआगो  ने मान लिया की वो सचमुच दुर्भाग्यशाली  है और शार्क्स को बताने लगा कि  कैसे उन्होंने उसके सपने को तोड़ दिया.

भोर   में Santiago किनारे पहुंचा . उसने मस्तूल को कंधे पर रखा और hut  की तरफ चल दिया.
 Marlin के skeleton को  उसने किनारे ही छोड़  दिया.

घर पहुंचते ही वो बिस्तर पर  गिर पड़ा और  गहरी नींद सो गया.

अगले दिन कुछ मछुआरे सेंटिआगो  की नौका के पास खड़े थे जहाँ मर्लिन मछली का स्केलेटन पड़ा था.
एक मछुआरे ने नापा  तो यह 18  फ़ीट  लंबी निकली। Pedrico  को मछली  का सिर दे दिया गया. दुसरे मछुआरों ने Manolin  से कहा कि  वो   Santiago को बताये की उन्हें  बहुत खेद है।
कुछ टूरिट्स ने  Marlin  को Shark ही समझ लिया था.

 Manolin , सेंटिआगो के लिए चिंतित होकर घर की तरफ भगा. सेंटिआगो को सोता  और उसके जख्मी हाथों को देखकर वो रोने लगा. मनोलिन उसके लिए कॉफ़ी और Newspaper लाया।

सेंटिआगो जब उठा तो उसने मनोलिन से प्रॉमिस किया की वो  दुबारा एकसाथ मछली पकड़ेंगे।  जब वो दुबारा सोया तो अपने युवा काल और अफ़्रीकी beach पर  शेरों का सपना देखने लगा.