Winston Smith, Britain के Airstrip One इलाके में रहता था जो Britain का वो हिस्सा था जो युद्ध, गृहयुद्ध तथा क्रांति के बाद बचा हुआ था. वह मध्यवर्गीय पार्टी Outer Party का सदस्य था. वह एक कमरे वाले apartment में रहता था तथा काली bread , सिंथेटिक खाद्य पदार्थ तथा Victory ब्रांड Gin का इस्तेमाल करता था।
हर बिल्डिंग में Telescreen , Microphones तथा Cameras लगे हुए थे जिनसे Thought Police को सोचने का अपराध (thought crime ) करने वालों का पता चलता था जो पार्टी को नुक्सान पहुंचा सकते थे।
बच्चों को प्रेरित किया जाता था कि वे ऐसे criminals के बारे में पुलिस को बताये चाहे वे उनके parents ही क्यू न हों.
Winston, Ministry of Truth (Minitrue) में संपादक का काम करता था। उसका काम History के तथ्यों को Ministry के version के अनुसार बदलना होता था जो हमेशा बदलता रहता था. मिटाये गए लोगों का कभी अस्तित्व ही नहीं दिखाया जाता था। Original documents को memory hole नाम के स्थान पर जलाया जाता था.
हालाँकि Winston अपने इस काम में अच्छा था फिर भी वह असली History से अभिभूत था और वह उसके बारे में और जानना चाहता था.
अपने फ्लैट पर लगी Telescreen से छुपकर वह पार्टी के और Big Brother जो पार्टी का रहस्यमयी leader था, के विरोध में एक journal लिखने लगा। यह एक ऐसा crime था जिसकी सजा मौत थी.
Julia, ministry में novel छापने वाली Machines की देख-रेख किया करती थी. Winston उसे पसंद नहीं करता था. लेकिन एक दिन जूलिया ने नजर बचाते हुए उसे नोट दिया जिस पर उसने लिखा था कि वो उसे प्यार करती है. दोनों का love affair शुरू हो गया। धीरे धीरे Winston को यह भी पता चला कि उसकी तरह जूलिया भी पार्टी से नफरत करती है. शुरू में वे शहर के बाहर मिलते थे लेकिन बाद में Antiques shop के ऊपर किराये के एक कमरे में जहाँ कोई टेलीस्क्रीन नहीं लगी थी, में मिलने लगे.
कुछ हफ़्तों बाद O. Brien जो Inner Party का सदस्य था Winston से मिलने आया. Winston को लगता था की वो Brotherhood का एजेंट था. Brotherhood Outer party के खिलाफ क्रांति करने वाला एक group था.
Juliya और Winston उसके फ्लैट पर मिले तथा brotherhood के सदस्य बन गए. एक हफ्ते बाद O.Brien ने विंस्टन को एक किताब भेजी। The theory and practice of oligarchial collectivism जिसे Inner Party के leader Emmanuel Goldstein ने लिखा था. किताब बताती थी कि हमेशा युद्ध स्तिथि क्यों बनाये रखी जाती थी. और इन slogans का असली अर्थ क्या था - War is peace (युद्ध ही शांति है), freedom is slavery (आज़ादी तो गुलामी है ), ignorance is strength (अज्ञान शक्ति है ). किताब ये भी बताती थी की किस तरह लोगों को सही जानकारी देकर तानाशाही Party को उखाड़ा जा सकता है।
लेकिन आश्चर्य पूर्ण रूप से thought police ने Winston और Juliya को उनके rented room से अरेस्ट कर लिया. पूछताछ के लिए उन्हें Ministry of Love को सौंप दिया गया. Charrington , rented room का मालिक तथा O.Brien, thought police के एजेंट निकले. वह thought police के sting operation का हिस्सा थे जिसे suspected criminals को अरेस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
O.Brien, Winston को electric shock देकर torture करने लगा। उसने Winston को बतया की वो खुद को इस दिमागी बीमारी तथा party के प्रति नफरत से ठीक कर सकता है. इसके लिए उसे अपनी perception को manipulate करना होगा.
Winston ने O.Brien के कहे अनुसार सारे क्राइम admitt कर लिए लेकिन Juliya का नाम नहीं लिया। उसने उसे Room 101 में आखिरी शिक्षा लेने भेजा जो criminal के लिए किसी nightmare जैसा था।
वहां उसके चेहरे के ऊपर भूखे चूहों से भरा पिंजरा घोंप दिया गया और अंततः उसने Juliya का नाम ले लिया।
Oceania society में फिर से भेज दिए जाने के बाद Winston एक दिन पार्क में Juliya से मिला। दोनों ने बताया कि कैसे उन्होंने एक दूसरे को धोखा दिया.
बाद में Winston , Chestnut Tree Cafe, में अकेला बैठा था। कुछ यादें आ रही थीं जिन्हें वो झूठ मान रहा था.
बाहर जबरदस्त celebration चल रही थी. Oceania ने अफ्रीका में दुश्मन पर विजय प्राप्त कर ली थी.
Winston को लगा की उसने Big Brother के प्रति अपनी अरुचि पर भी विजय पा ली है.
और प्रशंसा सहित Big Brother के बड़े portrait को प्यार से देखने लगा.
Thanks
ReplyDelete